OnePlus का एक नया स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। यह डिवाइस PYR110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है और इसकी इमेज में पीछे OnePlus की ब्रांडिंग साफ दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह अपकमिंग स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंस के मामले में कथित OPPO K15 से मिलता-जुलता हो सकता है। आइए, आगे इस नए OnePlus फोन की पूरी डिटेल जानते हैं।
डिजाइन और लुक
TENAA डेटाबेस में सामने आई इमेज के अनुसार यह नया OnePlus फोन पर्पल कलर ऑप्शन में दिखाई दिया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप वर्टिकली प्लेस किया गया है। डिजाइन की बात करें तो यह मौजूदा OnePlus फ्लैगशिप लाइनअप से काफी अलग नज़र आया है। फोन की मोटाई 8.8mm और वजन 213 ग्राम बताया गया है जो इसे एक कॉम्पैक्ट और हल्का मिड-रेंज डिवाइस बनाता है।
डिस्प्ले
TENAA लिस्टिंग के अनुसार आगामी OnePlus फोन में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन यानी 2772 गुणा 1272 पिक्सल सपोर्ट कर सकती है। इतने बड़े और शार्प डिस्प्ले के साथ वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और डेली यूज में बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो इस नए OnePlus फोन में 2.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स में संभावना जताई जा रही है कि यह Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। स्टोरेज और RAM की बात करें तो यह फोन 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आने की संभावना है। जिन यूजर को ज़्यादा स्टोरेज और गेमिंग खेलना पसंद है उन लोगो के लिए यह फ़ोन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए आगामी OnePlus फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलने की जानकारी सामने आई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। कैमरा स्पेसिफिकेशंस को देखकर लगता है कि इस फोन को कैमरा-फोकस्ड डिवाइस की बजाय बैटरी और परफॉर्मेंस वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में यह नया OnePlus फोन बेहद दमदार साबित हो सकता है। TENAA लिस्टिंग में फोन में 7,820mAh रेटेड बैटरी मिलने की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्केटिंग के दौरान इसे 8,000mAh बैटरी के तौर पर पेश किया जा सकता है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे बैकअप वाला डिवाइस साबित हो सकता है और हेवी यूजर्स के लिए यह एक बड़ा प्लस पॉइंट होगा। चार्जिंग स्पीड को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
OPPO K15 से कनेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक PYR110 मॉडल नंबर वाले इस OnePlus डिवाइस के फीचर्स कथित OPPO K15 से काफी मिलते-जुलते हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यह डिवाइस OPPO K15 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। बता दें कि चीन में OPPO K15 Pro और K15 Pro Plus पहले से उपलब्ध हैं, जबकि स्टैंडर्ड K15 के जल्द लॉन्च होने की संभावना है। अगर यह कनेक्शन सही साबित होता है तो आगामी OnePlus फोन की लॉन्च टाइमलाइन भी जल्द सामने आ सकती है।
अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो आगामी OnePlus स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी स्टोरेज के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री कर सकता है। यह डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो कम प्राइस में बढ़िया स्पेसिफिकेशंस वाला फोन देख रहे हैं। हालांकि अभी सारी जानकारी TENAA लिस्टिंग पर आधारित है, इसलिए आधिकारिक लॉन्च तक इंतजार करना होगा।

Hi, readers, my name is Mariya Disuza. I am a professional content writer with over 5+ years of experience creating research-driven and trending content. I focus on delivering accurate, clear, and reliable information, ensuring that every piece of content is trustworthy and helpful for readers of Branding School.