प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम: सरकार दे रही ₹50 लाख लोन 35% सब्सिडी के साथ बिजनेस शुरू करें

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की शुरुआत 2008 में केंद्र सरकार द्वारा की गई थी। यह योजना दो पुरानी योजनाओं, प्रधानमंत्री रोजगार योजना (PMRY) और ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम (REGP) को मिलाकर बनाई गई है। इसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा संचालित किया जाता है और खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के माध्यम से लागू किया जाता है।

PMEGP योजना क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?

PMEGP एक क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य देश के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के तहत:

  • बेरोजगार युवाओं को छोटे स्तर पर खुद का बिजनेस शुरू करने का मौका मिलता है
  • शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा किए जाते हैं
  • मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर दोनों में 1000 से ज्यादा बिजनेस आइडिया पर लोन मिलता है
  • युवाओं को नौकरी ढूंढने के बजाय आत्मनिर्भर बनने में मदद की जाती है

PMEGP योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?

यह योजना की सबसे खास बात है। प्रधानमंत्री रोजगार लोन योजना के तहत अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग सब्सिडी तय की गई है:

कैटेगरीमार्जिन मनीसब्सिडी (शहरी)सब्सिडी (ग्रामीण)
सामान्य10%15%25%
SC, ST, OBC05%25%35%
महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक05%25%35%
पूर्वोत्तर, पहाड़ी व बॉर्डर क्षेत्र05%25%35%

इसका मतलब यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के SC/ST/OBC आवेदक को लोन की रकम पर 35% तक की सब्सिडी सरकार की ओर से मिल सकती है।

PMEGP योजना के लिए पात्रता क्या है?

प्रधानमंत्री रोजगार योजना आवेदन करने से पहले यह जरूर जांच लें कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं:

  • आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए
  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 10 लाख से ज्यादा के प्रोजेक्ट के लिए कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है
  • सर्विस सेक्टर में 5 लाख से ज्यादा के प्रोजेक्ट के लिए भी 8वीं पास होना जरूरी है
  • लोन सिर्फ नए प्रोजेक्ट के लिए ही मिलेगा, पहले से चल रहे बिजनेस के लिए नहीं
  • एक परिवार से सिर्फ एक ही व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सकता है

प्रधानमंत्री रोजगार योजना आवेदन कैसे करें?

STEP 1: ऑनलाइन आवेदन

  • खादी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर PMEGP का टैब दिखेगा, उस पर क्लिक करें
  • “Apply for New Unit” पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फाइनल सबमिट करें

STEP 2: बैंक वेरिफिकेशन

  • आवेदन सफल होने के बाद बैंक सभी दस्तावेजों की जांच करेगा
  • प्रोजेक्ट सही पाए जाने पर बैंक लोन पास कर देगा

STEP 3: EDP ट्रेनिंग

  • लोन पास होने के बाद 3 से 10 दिन की EDP ट्रेनिंग पूरी करनी होगी
  • यह ट्रेनिंग पूरी तरह मुफ्त होती है
  • ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ही लोन की रकम मिलती है

PMEGP योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट और बैंक पासबुक
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और EDP ट्रेनिंग सर्टिफिकेट

PMEGP का लोन कब लौटाना होगा?

PMEGP योजना के तहत लिए गए लोन पर सामान्य ब्याज दर ही लगती है। शुरुआती मोराटोरियम अवधि के बाद यह लोन 3 से 7 साल के बीच चुकाना होता है, जो इसे काफी आसान और सुविधाजनक बनाता है।

कुल मिलाकर देखें तो प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम उन सभी युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी आड़े आ रही है। बिना गारंटी के 50 लाख तक का लोन और 35% तक की सब्सिडी इस योजना को वाकई बेहद खास बनाती है। अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो आज ही आवेदन करें और अपने बिजनेस के सपने को हकीकत में बदलें। हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहें।

Leave a Comment