अप्रैल 2026 में लॉन्च होंगी ये 5 नई कारें SUV से Electric तक पूरी लिस्ट

साल 2026 की शुरुआत से ही भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में नई कारों की बाढ़ सी आई हुई है और अब अप्रैल 2026 भी इससे अलग नहीं रहने वाला। इस महीने कई बड़े ब्रांड्स की तरफ से कॉम्पेक्ट एसयूवी फेसलिफ्ट, फ्लैगशिप एसयूवी, प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान और देश की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की जाएगी। यहां देखें अप्रैल 2026 में भारत में लॉन्च होने वाली कारों की पूरी लिस्ट।

फेसलिफ्ट वोक्सवैगन टाइगुन

लॉन्च डेट : 9 अप्रैल 2026

संभावित कीमत : 12 लाख रुपये से शुरू

वोक्सवैगन टाइगुन को 9 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 2021 में लॉन्च होने के बाद यह इस कार का पहला बड़ा अपडेट है। नए टाइगुन में कनेक्टेड एलईडी हेडलाइट्स, इल्यूमिनेटेड VW लोगो और स्लीकर एलईडी टेललाइट्स मिल सकती हैं। इंटीरियर में बड़ा 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर मिलने की उम्मीद है। इस फेसलिफ्ट में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है।

एमजी मैजेस्टर

संभावित लॉन्च डेट : अप्रैल 2026

संभावित कीमत : 40 से 45 लाख रुपये

एमजी मैजेस्टर कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी होगी और यह ग्लोस्टर की जगह लेगी। इसमें 215 hp और 478 Nm का 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा, जिसके साथ RWD और 4WD दोनों लेआउट उपलब्ध होंगे। यह एसयूवी Sharp और Savvy ट्रिम में उपलब्ध होगी और हायर वेरिएंट में 6 और 7 सीट कॉन्फिगरेशन मिलेगा। डिजाइन में बड़ी ग्रिल, वर्टिकली स्टैक्ड एलईडी हेडलाइट्स और 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला

संभावित लॉन्च डेट : अप्रैल 2026

संभावित कीमत : 17 से 25 लाख रुपये

टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला भारत में टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। यह तीन ट्रिम E1, E2 और E3 में उपलब्ध होगी और इसमें 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इससे 543 km तक की रेंज मिल सकती है। फीचर्स में ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 एडीएएस, पावर्ड ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें शामिल हैं।

मर्सिडीज-बेंज CLA इलेक्ट्रिक

लॉन्च डेट : 24 अप्रैल 2026

संभावित कीमत : 55 से 59 लाख रुपये

मर्सिडीज-बेंज अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक CLA सेडान को 24 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च करेगी। यह कार दो वेरिएंट में आएगी। CLA 250+ लॉन्ग रेंज में 85 kWh बैटरी और 792 km तक की क्लेम्ड रेंज मिलेगी, जबकि CLA 200 में 542 km की रेंज दी जाएगी। फीचर्स में 14-इंच MBUX सुपरस्क्रीन, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 101-लीटर फ्रंक और मसाज फंक्शन वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें शामिल हैं।

निसान टेक्टन

संभावित शोकेस डेट : अप्रैल 2026

संभावित कीमत : 11 से 18 लाख रुपये

निसान टेक्टन नई रेनो डस्टर पर आधारित है, लेकिन इसमें अलग स्टाइलिंग और यूनिक इंटीरियर लेआउट दिया जाएगा। अर्ली प्रीव्यू में कनेक्टेड DRL, फुल-विड्थ टेललैम्प्स और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स देखने को मिले हैं, जो इसके मॉडर्न और बोल्ड डिजाइन को दर्शाते हैं। अनुमान है कि इसमें डस्टर वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है।

अप्रैल 2026 में भारतीय कार बाजार में बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक हर तरह के खरीदारों के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है। आप इनमें से किस कार का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं।

Leave a Comment